मेरठ, फरवरी 20 -- दौराला। दिल्ली हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर दादरी में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को मोर्चरी भिजवाया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक के बीच लगभग 42 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची दादरी चौकी पुलिस ने घटना स्थल की जांच कर मृतक के शव को मोर्चरी भिजवाया। ट्रेन की चपेट में आने से शव छत विक्षत हो गया था। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानो को शव का फोटो भिजवाया गया है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.