मुरादाबाद, मार्च 29 -- विधानसभा चुनाव की तैयारी सभी राजनीतिक दलों ने शुरू कर दी है। इसी क्रम में रविवार को दादरी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की समाजवादी समानता भाई चारा रैली हुई। मुरादाबाद से सपा महानगर अध्यक्ष इकबाल अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता रैली में भाग लेने पहुंचे। इनमें पूर्व सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन, शोएब हसन पाशा, केसर कद्दूसी, असद कमाल, डॉक्टर शाकिर, हाजी राशिद अंसारी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...