दादरी बॉर्डर चौकी पर पुलिस ने डीजे कांवड़ की ऊंचाई चौड़ाई कम कराई
मेरठ, अगस्त 2 -- दिल्ली दून हाईवे कांवड़ मार्ग पर डीजे कांवड़ की संख्या भी बढ़ने लगी है। रविवार को हरिद्वार से दादरी बॉर्डर अस्थाई चौकी पर पहुंची डीजे कांवड़ को ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने डीजे कांवड़ की ऊंचाई और चौड़ाई की नापतौल की। नापतौल में पुलिस को डीजे कांवड़ अधिक मिली। जिस पर पुलिस ने डीजे कांवड़ शिवभक्तों को मानकों की जानकारी देते हुए उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश से अवगत कराया। इस दौरान काफी समय तक पुलिस और कांवड़ियों के बीच वार्ता चली। पुलिस ने डीजे कांवड़ को तीन फीट कम कराकर निर्धारित पैमाने 10 फीट कराया। पुलिस ने मानको के अनुरूप कराकर डीजे कांवड़ को रवाना किया। यह भी पढ़ें- डाक कांवड़ियों के बढ़ते कदमों से हाईवे पर बढ़ा दबाव, रेंगता रहा ट्रैफिक इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि डीजे कांवड़ की ?ऊंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.