दरभंगा, अप्रैल 19 -- पवन झा,मनीगाछी। बाजितपुर थाना क्षेत्र के पैकटोल महुआ टोल गांव निवासी प्रमोद यादव के पुत्र राहुल कुमार यादव को अपहृता किशोरी के साथ रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अपहर्ता युवक को न्यायिक हिरासत में तथा किशोरी को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि राहुल पर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप लगाते हुए गत 18 अप्रैल को अपहृता किशोरी के पिता ने आवेदन दिया था। इसमें उसने अपनी पुत्री के अपहरण करने का आरोप राहुल पर लगाया था। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर राहुल को विशनपुर थाना क्षेत्र के दाथ रूपौली गांव से किशोरी के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- अगवा कर किशोरियों से दुष्कर्म के दो आरोपी बंदी उन्होंने बताया कि इस संबंध में अग्रिम कार्रव...