दातून तोड़ने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत
चतरा, जून 30 -- चतरा, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के ऊंटा गांव में मंगलवार की सुबह बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से 45 वर्षीय मीणा देवी (पति-नागेश्वर रजक) की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में गम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीणा देवी उंटा गांव स्थित अपने घर के पास अमरूद के पेड़ के समीप दातुन तोड़ रही थी। इसी दौरान वहां बिजली के खंभे से नीचे लटक रहे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गईं, और मौके पर ही गिर गयी। उसके गिरते ही आसपास मौजूद ग्रामीण व परिजन जब तक उन्हें बचाने के लिए वहां पहुंचते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दे दी। घटना की सूचना पाकर बिजली विभाग ने लाईन काट दी। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.