बदायूं, मई 23 -- सामाजिक संगोष्ठी के तहत सिंह कोल्ड स्टोरेज प्रांगण में लोधी समाज की संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के पुत्र हर्षवर्धन राजपूत ने कहा कि यह संगोष्ठी समाज को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य लोधी समाज के सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक विकास को गति देना है। कहा कि हमारे समाज को किसी राजनैतिक पार्टी ने यह सब देने का कार्य किया है तो वह है भारतीय जनता पार्टी। उन्होंने कहा कि यहां के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ने क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करते हुए बड़े-बड़े विकास कार्यों के साथ-साथ लोधी समाज को मान सम्मान देने का कार्य किया है, जिसका हमारा लोधी समाज हमेशा आभारी रहेगा। यह भी पढ़ें- दातागंज विधायक राजीव ने दूर किया पिछड़ापन : राजपूत विधायक राजीव कुमार ...