दातागंज ईओ से अभद्रता का आरोप
बदायूं, जून 26 -- नगर पालिका परिसर में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब अधिशासी अधिकारी से कुछ सत्ताधारी नेताओं के करीबी ने बदसलूकी की। मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन एक सत्ताधारी नेता के हस्तक्षेप के बाद ईओ ने अपने बयान बदलने शुरू कर दिए। गुरुवार को नगर पालिका ईओ अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। इसी दौरान सत्ता से जुड़े कुछ लोगों ने ईओ के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद पालिका परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में ईओ ने पुलिस को तहरीर दी। सत्ताधारी नेता के इशारे पर पुलिस ने भी कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई। दबाव हो या फिर कोई और वजह कि ईओ ने सत्ताधारी नेता का फोन आने के बाद तहरीर वापस लेने की बात कही। ईओ ने भी मामले को नियमित तौर पर होने वाली कहासुनी बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.