नई दिल्ली, फरवरी 26 -- राजस्थान के चूरू जिले में पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें वह मजाकिया अंदाज में कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि जब मैं दाढ़ी वाले को देखता हूं तो डर जाता हूं। मेरा ओएसडी भी अपनी दाढ़ी से मुझे डरा देता है। धनखड़ ने ये बातें उनका स्वागत करने वाले व्यक्ति से कही। उस व्यक्ति ने दाढ़ी रख रखी थी, जिस पर धनखड़ ने हंसते हुए कहा, ''आजकल ये दाढ़ी वालों को देखते ही डर लगता है।'' पूर्व उपराष्ट्रपति का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। दरअसल, जगदीप धनखड़ कांग्रेस सांसद राहुल कास्वां के सादुलपुर स्थित आवास पहुंचे थे। इस दौरान के कई वीडियो सामने आए हैं। एक अन्य वीडियो में जगदीप धनखड़ ने बड़ा दावा किया कि उन्होंने बीमार होने की वजह से इस्तीफा नहीं दिया था। वह कहते हैं,...