नई दिल्ली, जुलाई 2 -- क्या आपने अब तक मोरिंगा को सिर्फ खाने में ही इस्तेमाल किया है? अगर हां, तो अब इसे अपनी त्वचा पर भी आजमाने का समय है। पोषक तत्वों से भरपूर मोरिंगा सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा की देखभाल में भी फायदेमंद है। खासकर अगर मुंहासे ठीक होने के बाद भी उनके जिद्दी दाग आपका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं, तो मोरिंगा से बना यह आसान फेस पैक आपके काम आ सकता है। यह त्वचा को गहराई से साफ करने, उसे तरोताजा महसूस कराने और चेहरे की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में मदद कर सकता है। अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए घर पर ही अपनी त्वचा को निखारना चाहते हैं, तो इस आसान फेस पैक को एक बार जरूर ट्राई करें।मोरिंगा फेस पैक बनाने के लिए सामग्री दो चम्मच मोरिंगा पाउडर एक चम्मच चावल का आटा एक चम्मच बेसन दो चम्मच दही एक चम्मच एलोवेरा जेल जरूरत के अनुसार सादा...