दागी घटे, युवा और पढ़े-लिखे भी कम; भाजपा शासित इस राज्य में विधायकों की आमदनी 74 फीसदी बढ़ी
गैरसैंण, अक्टूबर 29 -- गैरसैंण में 28 अक्तूबर को राज्य की पांचवीं विधानसभा का अंतिम सत्र संपन्न हो गया। 2017 की चौथी विधानसभा और वर्ष 2022 में चुनी गई पांचवीं विधानसभा की तुलना की जाए तो काफी दिलचस्प तस्वीर सामने आती है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान विधानसभा में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले जनप्रतिनिधियों की संख्या में चार से छह फीसदी तक कमी आई। वहीं वर्तमान विधानसभा में आठ महिला सदस्यों के साथ आधी आबादी का अनुपात भी सर्वाधिक है। यह भी पढ़ें- 31 मिनट में 10 विधेयक पास; गैरसैंण सत्र के आखिरी दिन ग्रुप फोटो का भी बहिष्कारयुवा कम, बुजुर्ग ज्यादा वर्तमान विधानसभा में 31 से 50 साल की आयु वाले विधायकों की संख्या 16 यानी 23 प्रतिशत और 51 से 80 वर्ष आयु वालों की संख्या 54 यानि 77 प्रतिशत है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.