बिहारशरीफ, अक्टूबर 4 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : दाखिल खारीज लंबित रखने पर 11 राजस्व कर्मचारियों का वेतन बंद भूमि सुधार उप समार्हता ने किया शोकॉज, तीन दिनों में मांगा जवाब बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अंचल के 11 राजस्व कर्मचारियों को बेवजह दाखिल-खारिज व परिमार्जन का आवेदन लंबित रखना महंगा पड़ गया। भूमि सुधार उपसमार्हता ने इन कर्मचारियों का अगले आदेश तक वेतन बंद करते हुए स्पष्टीकरण किया है। शोकॉज का जवाब तीन दिनों के अंदर मांगा है। शोकॉज में कहा है कि 24 सितंबर को बिहारशरीफ अंचल निरीक्षण के दौरान विभागीय पोर्टल पर बड़ी संख्या में दाखिल खारिज व परिमार्जन का आवेदन काफी दिनों से समय सीमा के बाद भी लॉगिन आपके लॉगिन में लंबित पाया गया। कार्य को अत्यधिक समय तक लंबित रखकर किसानों को अनावश्यक परेशान करने व बिना ठोस कारण के आवेदन अस्वीकृत...