सासाराम, फरवरी 26 -- सासाराम। ऑनलाइन दाखिल-खारिज मामले का ससमय से निष्पादन नहीं करने पर सदर अंचलाधिकारी आकाश कुमार रौनियार से शोकॉज किया गया है। बताया जाता है कि आदेश के बावजूद लंबित मामलों का उनके द्वारा निष्पादन नहीं किया गया। जिस पर अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है। सदर अंचलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा गया है कि ऑनलाइन माध्यम से दाखिल-खारिज याचिकाओं तथा इसके निष्पादन की अंचलवार समीक्षा सरकार व जिला स्तर से की जा रही है। लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया गया है। बावजूद लंबित मामलों का निष्पादन नहीं किया जा रहा है। सदर सीओ के पास 1111 लंबित मामले हैं। जो उनकी स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता तथा उच्चाधिकारी के आदेश का अवहेलना को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.