बलिया, सितम्बर 4 -- बलिया, संवाददाता। राजस्व परिषद ने सदर तहसीलदार के तहसीलदार अतुल हर्ष को सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद से जनपद में हलचल मची हुई है। चर्चा है कि कई शिकायतों के बाद तहसीलदार पर गाज गिरी है।कुछ माह पहले सदर तहसील का जिम्मा सम्भालने के बाद से अतुल हर्ष के द्वारा फाइलों का निपटारा समय से नहीं किया जा रहा था। इसको लेकर वादकारियों और अधिकारियों में नाराजगी थी। सूत्रों की मानें तो दाखिल-खारिज के साथ ही हैसियत प्रमाण पत्र जारी करने में बेवहजह देरी की जा रही है। इसके चलते कई लोगों को हाईकोर्ट जाना पड़ा था। बताया जाता है कि तहसीलदार कोर्ट से बगैर किसी सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर के आदेश पोर्टल पर अपलोड हो गया था। इसके साथ ही कई लोगों की जमीन से जुड़ी फाइलें भी गायब हो गयी है। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत शासन में भी की थी। पैम...