किशनगंज, दिसम्बर 10 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के अंचल कार्यालय में जमीन संबंधी काम करवाने के एवज में सरकारी कर्मियों द्वारा रिश्वतखोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक पखवाड़ा पहले सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी की रिश्वत लेते निगरानी द्वारा गिरफ्तारी का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि पोठिया अंचल में रिश्वतखोरी का नया खेल सामने आ गया। इस बार भी जमीन के दाखिल खारिज के नाम पर पोठिया अंचल के बुधरा पंचायत के राजस्व कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत नवनिर्वाचित सदर विधायक कमरूल होदा से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पोठिया अंचल में दाखिल-खारिज कार्य के बदले रिश्वत मांगने का मामला सदर विधायक कमरूल होदा के द्वारा उठाये जाने के बाद राजस्व कर्मचारी मिथलेश कुमार झा को डीएम ने निलंबित ...