वाराणसी, अप्रैल 5 -- ​वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में शनिवार को नगर निगम की बैठक हुई। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने निगम के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) में हो रही देरी और अवैध वसूली की शिकायतों को लेकर अफसरों को चेतावनी दी। कहा कि जनहित के कार्यों में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि निर्धारित 45 दिनों के भीतर दाखिल-खारिज का निस्तारण नहीं हुआ तो संबंधित पटल के कर्मचारी के विरुद्ध विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ​महापौर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी (एनएसए ) सुरेंद्र कुमार चौधरी को कार्यप्रणाली सुधारने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी है। दो टूक कहा कि जनता को परेशान करने वाले अधिकारी और कर्मचारी अपनी कार्यशैली बदल लें। अन्यथा बाहर जाने को तैयार रहें। दुकानों के सामने से किए गए अतिक्रमण को एक ...