पूर्णिया, जून 6 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा अंचल क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस वक्त खलबली मच गई। जब एक अज्ञात जालसाज द्वारा कसबा अंचल के लखना व शहरी क्षेत्र हल्का के राजस्व कर्मचारी चंदन कुमार के नाम पर कई लोगों को उनके मोबाइल पर कॉल कर दाखिल खारिज करवाने का झांसा दे कर रुपये मांगे जाने लगे।

घटना की जानकारी इस घटना को लेकर लोगों ने कसबा सीओ रीता कुमारी व राजस्व कर्मचारी चंदन कुमार को जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कसबा सीओ रीता कुमारी द्वारा कसबा थाना को घटना को लेकर मामले की जांच करते हुए हुए प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर पत्र भेजा गया। वही राजस्व कर्मचारी चंदन कुमार ने कसबा थाना को लिखित आवेदन देते हुए कहा कि विभिन्न रैयतों द्वारा हमें सूचना मिली कि मोबाइल संख्या 9569853088 से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नामपर दाखिल खारिज एव...