बिहारशरीफ, दिसम्बर 8 -- दाखिल खारिज के लंबित मामलों का जल्द करें निष्पादन नीलाम वाद के बड़े बकायेदारों पर करें कार्रवाई राजस्व वसूली का लक्ष्य हर हाल में पूरा करें शेखपुरा, निज सम्वाददाता। सोमवार को कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में डीएम आरिफ अहसन ने विकास कार्यों, राजस्व वसूली और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। नीलाम वाद के मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। शतप्रतिशत मामलों में नोटिस जारी करने और गिरफ्तारी वारंट निकालने का निर्देश दिया गया। अंचलाधिकारियों को दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस और ई-मापी जैसे लंबित मामलों को तुरंत निपटाने को कहा गया। उन्होंने राजस्व वसूली का लक्ष्य हर हाल में पूरा करने का आदेश अधिकारियों को दिया। सभी कार्यालय प्रधानों को स्पष्ट निर्देश दिया गया ...