अलीगढ़, फरवरी 21 -- हिन्दुस्तान असर अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में 10 हजार से अधिक दाखिल खारिज के मामले लंबित होने की खबर का मुख्यमंत्री मीडिया सेल संज्ञान लिया है। मामले में प्रशासन से जवाब मांगा है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने संबंधित प्रभारी अधिकारी से आख्या तलब की। हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने 20 फरवरी के अंक में दाखिल खारिज लंबित होने संबंधित खबर प्रकाशित की थी। प्रभारी अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा-34 के अंतर्गत दाखिल-खारिज वादों का निस्तारण एक सतत प्रक्रिया है। प्रतिमाह नए वाद दर्ज होते हैं और नियमानुसार 45 दिवस की अवधि पूर्ण होने पर, यदि कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती है, तो नामांतरण की कार्रवाई कर दी जाती है। आपत्ति प्राप्त होने की स्थिति में न्यायिक प्रक्रिया के तहत द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.