हापुड़, मई 19 -- मंगलवार को गांव ककोड़ी निवासी एक किसान गुड्डू चौधरी अपने घर से सुबह तकरीबन सात बजे दाखिल खारिज की समस्या को लेकर पैदल ही हापुड़ तहसील के लिए रवाना हुए थे। लेकिन जब वह सुप्रीम पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोगों से सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के एनसीआर अध्यक्ष युवा एकलव्य सिंह सहारा तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचे और किसान का हालचाल जाना। इस दौरान किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे और दाखिल खारिज की समस्या का समाधान कराने की मांग की।

किसान की समस्याओं का समाधान मामले की गंभीरता को देखते हुए एकलव्य सिंह सहारा ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर किसानों तथा तहसीलदार व नायब तहसीलदार के बीच बातचीच कराई। इसके बाद तहसीलदार स्वाति गुप्ता ने किसान के दाखिल ...