रामेन्द्र प्रताप सिंह, सितम्बर 9 -- तहसीलों में दाखिल खारिज, पैमाइश, वरासत और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों को लंबे समय तक लटकाने वाले अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर आ चुके हैं। एक हफ्ते में दस तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निलंबित करने के साथ ही 13 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अब सीएम योगी के रडार पर सात उपजिलाधिकारी (एसडीएम) आ गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर राजस्व परिषद ने आरसीसीएमएस (राजस्व कोर्ट कंप्यूटर मैनेजमेंट सिस्टम) के आंकड़ों के आधार पर खराब प्रदर्शन करने वाले अफसरोंको चिह्नित किया है। इनमें लखनऊ की सरोजनीनगर और सदर तहसील के एसडीएम भी शामिल हैं। चिह्नित अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। सीएम योगी ने पिछले दिनों राजस्व न्यायालय...