नोएडा, फरवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा। शैक्षिक सत्र 2026-27 में आरटीई के अंतर्गत दुर्बल वर्ग के बच्चों का निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए डीएम मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा की। डीएम ने प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और जवाबदेही के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम मेधा रूपम ने कहा कि लेखपाल, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एनआरएलएम स्वयंसेवी संस्था, प्रधान, आरडब्ल्यूए व पंचायती राज की कूड़ा उठान गाड़ियों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से डोर-टू-डोर एवं जनसंपर्क अभियान चलाया जाए। विद्यालय स्तर पर अनियमितता, भेदभाव या अतिरिक्त शुल्क की मांग पर कार्रवाई करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.