प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विवि ने प्रारंभिक तैयारी पूरी कर ली है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अप्रैल के प्रथम सप्ताह से शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश को अंतिम रूप दिए जा रहे हैं। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि नए सत्र में विश्वविद्यालय कैंपस के विभिन्न संकायों के अंतर्गत कुल 44 विषयों में प्रवेश दिए जाएंगे। इन विषयों में स्नातकोत्तर, व्यावसायिक एवं अन्य विशेष पाठ्यक्रम शामिल हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों को मिलाकर लगभग एक हजार सीटों पर दाखिले होंगे। विश्वविद्यालय में संचालित व्यावसायिक और विशेष...