नई दिल्ली, जून 23 -- नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी के एमए (इकोनॉमिक्स) प्रोग्राम में दाखिले के लिए पहली ऑफलाइन काउंसलिंग 30 जून को द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी। उसी दिन आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत मेरिट के आधार पर सीटों का भी आवंटन कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने कहा है कि इस प्रोग्राम के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के सभी सफल उम्मीदवार इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।काउंसलिंग के दिन यूनिवर्सिटी कुलसचिव के नाम से निर्गत 96 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट, चार पासपोर्ट आकार के फोटो, सीईटी का एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड, ऑनलाइन भरा हुआ फार्म,जन्म तिथि का प्रमाण पत्र, इत्यादि साथ लाना हैं। यह भी पढ़ें- दाखिला की दौड़: आईपी यूनिवर्सिटी के एमए इकोनॉमिक्स प्रोग्राम की ऑफलाइन काउंसलिंग 30 जून को 162 कोड वाले इस प्रोग्राम की काउंसलिंग के ब...