दाखिले का झांसा देने वालों से सावधान रहें : आईपीयू
नई दिल्ली, मई 31 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने आवेदकों को विश्वविद्यालय में दाखिले का झांसा देने वाले धोखेबाजों से सावधान रहने की चेतावनी जारी की है। एक अधिसूचना में विश्वविद्यालय ने कहा कि उसे ऐसे कई उम्मीदवारों की शिकायतें मिली हैं जिनसे कथित धोखेबाजों ने सीधे दाखिले के लिए संपर्क किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि आवेदकों को ऐसे धोखेबाजों से सतर्क रहना चाहिए। विश्वविद्यालय परिसरों और इससे सभी संबद्ध कॉलेजों में दाखिले केन्द्रीकृत काउंसिलिंग प्रक्रिया के माध्यम से और पूरी तरह से उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर किया जाता है। ये दाखिले ऑनलाइन या ऑफलाइन आयोजित केन्द्रीकृत काउंसिलिंग के माध्यम से पूर्ण पारदर्शी योग्यता आधारित प्रक्रिया द्वारा किए जाते हैं। आईपी प्रशासन ने कहा कि आवेदक ऐसे संदेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.