नई दिल्ली, जून 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। डीयू इसी सप्ताह स्नातक दाखिला के लिए कॉमन सीट अलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) की प्रक्रिया का पहला चरण शुरू कर सकता है। इस बार भी प्रक्रिया पूरी तरह से सीयूईटी-यूजी 2025 के स्कोर के आधार पर होगा। प्रक्रिया शुरू होने के बाद छात्र विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पहले चरण की प्रक्रिया में कॉलेज और कोर्स की पसंद नहीं भरनी होती, बल्कि यह चरण केवल बुनियादी जानकारी और दस्तावेज को सत्यापित करने के लिए होता है। पहले चरण में छात्रों को सबसे पहले अपने सीयूईटी यूजी रोल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद उन्हें व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), ईडब्ल्यूएस या पीडब्ल्यूडी प्रमाणपत्र जैसी जानकारियां भरनी होती हैं। दस्तावेज की दूसरी प्रतिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.