नई दिल्ली, मई 28 -- नई दिल्ली।प्रमुख संवाददाताराजधानी में तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए संयुक्त प्रवेश परामर्श समिति (जेएसी) दिल्ली-2026 ने बीटेक और बीआर्क पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। दिल्ली सरकार के अधीन संचालित प्रमुख तकनीकी विश्वविद्यालयों और संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हो गई।इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय फॉर वूमेन, इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली तथा दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय में प्रवेश दिए जाएंगे।ज्ञात यह भी पढ़ें- BTec...