नई दिल्ली, मई 21 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वुमंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। दिल्ली विश्वविद्यालय के तहत संचालित एनसीडब्ल्यूबी में केवल दिल्ली में रहने वाली छात्राएं ही प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकती है। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्राएं दिल्ली विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश पोर्टल https://pgadmission.uod.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। यह भी पढ़ें- MTech : GATE से भी एमटेक में दाखिला देगा DU, सीटें बचीं तो CUET PG स्कोर से एडमिशन,12 हजार की स्कॉलरशिप भीप्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क...