नई दिल्ली, जून 15 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू)में पीजी दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र अब अपने लिए यहां डेटा साइंस से क्वांटम कंप्यूटिंग तक 17 रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर डिग्री, स्नातकोत्तर डिप्लोमा और एमटेक कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन पंजीकरण और पाठ्यक्रम चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।

विश्वविद्यालय का उद्देश्य दिल्ली सरकार द्वारा वर्ष 2020 में स्थापित इस विश्वविद्यालय का उद्देश्य युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल आधारित शिक्षा प्रदान करना और उद्यमिता को बढ़ावा देना है। दाखिले के लिए अभ्यर्थियो...