नई दिल्ली, जून 10 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) में तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के तहतविश्वविद्यालय 11 जून से आवेदन पत्रों में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो भी खोलेगा। जिन अभ्यर्थियों ने तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया है, वे अपने आवेदन में दर्ज विवरणों की जांच कर आवश्यक सुधार कर सकेंगे।दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) और रक्षा श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 11 जून को सुबह 11 बजे किया जाएगा।सत्यापन प्रक्रिया द्वारका सेक्टर-9 स्थित डीएसईयू परिसर के कक्ष संख्या 304 (तीसरी मंजिल) में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सभी संबंधित मूल प्रमाणपत्रों के साथ स्वयं सत्यापित छायाप्रतियों का एक सेट लेकर पहुंचना होगा। यह भी पढ़ें- दाखिला की दौड़: जेएसी ...