दाखिला: एसवीएसयू में बीटेक-लीट दाखिले का दूसरा मौका
गुड़गांव, जुलाई 18 -- फरीदाबाद/पलवल, धनंजय चौहान। इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए बीटेक और बीटेक लेटरल एंट्री (लीट) पाठ्यक्रमों में दाखिले का एक और अवसर दिया है, जिसके तहत छात्र 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही बीवॉक, डीवॉक और अन्य पाठ्यक्रमों में बची हुई सीटों पर भी उन विद्यार्थियों को प्रवेश का मौका मिलेगा, जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर सके थे। विश्वविद्यालय की ओर से पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई रखी गई थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। अब बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। इसकी मेरिट सूची 4 अगस्त को जारी होगी। प्रथम चरण की संस्थान स्तरीय फिजिकल काउंसलिंग 5 से 8 अगस्त तक और दूसरे चर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.