नई दिल्ली, अगस्त 6 -- ब्लड प्रेशर की समस्या आजकल काफी कॉमन हो गई है। इसलिए ज्यादातर लोगों के घरों पर बीपी चेक करने की मशीन अवेलेबल होती ही है। इससे ब्लड प्रेशर को मॉनिटर करना आसान हो जाता है। लेकिन घर पर बीपी चेक करते वक्त अक्सर कई सवाल लोगों के मन में आते हैं, जिन्हें क्लियर करना बहुत जरूरी है। एक कॉमन सवाल ये भी है कि बीपी किस हाथ का चेक करना चाहिए। कई बार दोनों हाथों पर बीपी चेक करने से, रीडिंग अलग-अलग आती है। ऐसे में कौन सी रीडिंग को सही माना जाए, ये भी कंफ्यूजन बनी रहती है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ नीरज महाजन ने इन्हीं सवालों के जवाब दिए हैं। डॉक्टर बताते हैं कि घर पर बीपी चेक करते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी है, ताकि एक्यूरेट रीडिंग पता कि जा सके। चलिए विस्तार में जानते हैं -क्या दोनों हाथों में अलग-अलग बीपी आना सामान्य है? लोग...