नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- भारत ने गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के नेतृत्व वाले आपराधिक संगठन डी-कंपनी को भारत स्थित आपराधिक गिरोह बताए जाने पर संयुक्त राष्ट्र के एक विशेष प्रतिवेदक की रिपोर्ट को कड़े शब्दों में खारिज कर दिया। भारत ने रिपोर्ट में गंभीर तथ्यात्मक गलतियां होने की बात कही और चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही से संयुक्त राष्ट्र की छवि और विश्वसनीयता को भारी नुकसान पहुंचता है। यह भी पढ़ें- जैसे लादेन था, वैसे ही दाऊद भी पाकिस्तान में है; D-कंपनी पर UN के स्टैंड से भड़का भारतरिपोर्ट पर भारत की कड़ी आपत्ति संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव रघू पुरी ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति में यह कड़ा जवाब दिया। वह आतंकवाद से मुकाबला करते हुए मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करन...