हाथरस, दिसम्बर 21 -- हाथरस। किला स्थित श्री दाऊजी महाराज व रेवती मईया मंदिर से हर साल की भांति बल्देव स्थित दाऊजी महाराज मंदिर तक जाने वाली 18 वीं पद यात्रा का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजकों ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर और पटका पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। यात्रा में शामिल लोग भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे, जिससे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बन गया। पदयात्रा में झांकियां भी शामिल थीं। इस अवसर पर किशनल लाल, अरविंद अग्रवाल, विजय खलीफा, सरद अग्रवाल, अशोक गोला, विनय शर्मा, अजय शर्मा, श्याम पंडित, अमन चतुर्वेदी, कन्हैया लाल, खार दार गुरु, बॉबी, गोपाल, सुधीर गौतम, पीएस वर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...