मथुरा, नवम्बर 12 -- बुधवार सुबह संत प्रेमानंद महाराज बलदेव पहुंचे। उन्होंने दाऊजी महाराज और रेवती मैया के दर्शन किये। उनके आगमन की सूचना कुछ देर पहले ही मिलने पर बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए। जैसे ही महाराज ने मंदिर में प्रवेश किया तो पूरा मंदिर प्रांगण एवं मंदिरों की छतों से भक्तों द्वारा राधे-राधे और दाऊजी महाराज के जयघोष किया। मंदिर में भारी भीड़ हो गई। प्रेमानंद महाराज और उनके साथ चल रहे संतों ने गर्भगृह में पहुंचकर दाऊजी महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ अजिर्त किया। मुख्य पुजारी रामनिवास शर्मा ने पूजा-अर्चना कराई। मंदिर सेवायत दामोदर पांडेय, बालकृष्ण पांडेय ने संत प्रेमानंद महाराज को दाऊजी महाराज का अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया। इस दौरान मुख्य पुजारी रामनिवास शर्मा, सेवायत दामोदर शर्मा ने प्रेमानंद महाराज को दाऊजी म...