मथुरा, जनवरी 24 -- विश्व प्रसिद्ध ठाकुर दाऊजी महाराज मंदिर में 45 दिवसीय होली महोत्सव बसंत पंचमी से पारंपरिक रूप से प्रारंभ हो गया। इस दौरान ठा. दाऊजी महाराज को बसंती पोशाक धारण कराई गई और सेवायतों द्वारा गुलाल लगाकर होली महोत्सव की शुरुआत की गई। मुख्य पुजारी रामनिवास शर्मा एवं सेवायत तारक नाथ पांडेय ने ठाकुर दाऊजी को गुलाल लगाकर भक्तों पर भी गुलाल उड़ाया, जिससे पूरा मंदिर जगमोहन गुलाल से रंगीन हो गया। भक्तों ने सुबह से देर रात्रि तक दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। मंदिर में आज से रंग पंचमी तक सेवायत होली पदों का गायन करेंगे। इसी प्रकार नगर के खाटू श्याम मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया गया और खाटू श्याम बाबा को पीले फूलों का श्रृंगार कर दर्शनों हेतु उपस्थित भक्तों को प्रसादी अंग वस्त्र एवं अन्य प्रसाद दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...