छपरा, मई 12 -- 7 - मंगलवार को दाउदपुर स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर स्थापित विशाल तलवार दाउदपुर (मांझी)। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग स्थित दाउदपुर वीर कुंवर सिंह चौक पर मंगलवार को बाबू वीर कुंवर सिंह की स्मृति में विशाल और आकर्षक तलवार स्थापित की गई। तलवार स्थापना के साथ पूरे इलाके में उत्साह, गौरव और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। स्मारक निर्माण समिति के सदस्यों ने बाबू वीर कुंवर सिंह के संघर्ष, साहस और देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान भारत माता और वीर कुंवर सिंह के जयकारों से पूरा चौक गुंजायमान रहा। समिति सदस्यों ने बताया कि चौक पर लगाई गई यह तलवार काफी विशाल और वजनदार है, जिसे विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ से मंगाया गया है। यह भी पढ़ें- दाउदपुर में वीर कुंवर सिंह चौक पर स्थापित हुई विशाल तलवा...