छपरा, मई 12 -- दाउदपुर में वीर कुंवर सिंह चौक पर स्थापित हुई विशाल तलवार, शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का बना प्रतीक, जयकारों से गूंजा इलाका दाउदपुर (मांझी)। छपरा-सिवान मुख्य मार्ग स्थित दाउदपुर के वीर कुंवर सिंह चौक पर मंगलवार को बाबू वीर कुंवर सिंह की स्मृति में विशाल और आकर्षक तलवार स्थापित की गई। तलवार स्थापना के साथ ही पूरे इलाके में उत्साह, गौरव और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भारत माता और वीर कुंवर सिंह के जयकारों से पूरा चौक गुंजायमान रहा।

स्मारक निर्माण समिति की श्रद्धांजलि स्मारक निर्माण समिति के सदस्यों ने बाबू वीर कुंवर सिंह के संघर्ष, साहस और देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति सदस्यों ने बताया कि चौक पर लगाई गई तलवार काफी विशाल और वजनदार है, जिसे विशेष रूप से उत्तर प्र...