छपरा, अप्रैल 29 -- 14 दाउदपुर वीर कुंवर सिंह चौक पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का स्वागत करते कार्यकर्ता दाउदपुर (मांझी)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का बुधवार को गोपालगंज जाने के क्रम में दाउदपुर स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। यह भी पढ़ें- अभियान में बड़ी कार्रवाई, 464.58 लीटर शराब बरामद, 11 कारोबारी गिरफ्तारस्वागत समारोह प्रखंड अध्यक्ष दयानंद सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान चौक पर कुछ देर के लिए राजनीतिक माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पह...