औरंगाबाद, मई 30 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर विधि संघ के चुनाव की मतगणना लायर्स हॉल, दाउदनगर में संपन्न हुई। अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा प्रकाशित मतदाता सूची में कुल 197 अधिवक्ताओं को मतदाता के रूप में शामिल किया गया था। विधि संघ के 11 पदों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद लायर्स हॉल में मतों की गिनती की गई और परिणाम घोषित किए गए।

अध्यक्ष पद के परिणाम अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें शशि भूषण सिंह ने 84 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। अजय कुमार 40 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। सचिव पद के लिए सात उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ। रामाशीष सिंह ने 96 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि संजय कुमार को 39 मत मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे।

अन्य पदों के परिणाम कोषाध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों के बीच हुए चुनाव में राजीव कुमार ने 107 ...