औरंगाबाद, मार्च 17 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा सोमवार से दाउदनगर प्रखंड के विभिन्न इंटरस्तरीय शिक्षण संस्थानों में शुरू हो गई। परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा का संचालन किया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र में कुल 21 इंटरस्तरीय संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिनमें 11 उत्क्रमित हाई स्कूल भी शामिल हैं। सभी केंद्रों पर बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। परीक्षा के सफल संचालन के लिए संबंधित संस्थानों के प्रधान को केंद्राधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कक्ष निरीक्षकों के रूप में तैनात शिक्षक परीक्षा के दौरान लगातार नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.