औरंगाबाद, जनवरी 2 -- दाउदनगर प्रस्तावित मकर संक्रांति महोत्सव पतंगोत्सव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दाउदनगर एसडीओ अमित राजन के निर्देश पर बीडीओ मो. जफर इमाम और सीओ शैलेंद्र कुमार यादव ने नगर पर्षद की टीम के साथ सोनतटीय क्षेत्र स्थित काली घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पर्षद के सिटी मैनेजर ओम प्रकाश, अमीन अनवर फहीम और किसान सलाहकार आलोक टंडन प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल की भौगोलिक स्थिति, प्रवेश और निकास मार्गों का जायजा लिया तथा संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की। बताया गया कि वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाएंगे, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। पार्किंग स्थल से आयोजन स्थल तक लोगों के सुरक्ष...