औरंगाबाद, फरवरी 17 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के बाजार रोड स्थित भखरूआं मोड़ के पास पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक युवक को पकड़ा है। तलाशी के दौरान उसके पास से रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की की कई बोतलें बरामद की गईं। जानकारी के अनुसार युवक के पास से 750 एमएल की छह बोतल तथा बैग से 375 एमएल की 15 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। कुल मिलाकर लगभग दस लीटर से अधिक शराब जब्त की गई है। पकड़े गए युवक की पहचान प्रवीण कुमार, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता स्वर्गीय आशानंद चौधरी, निवासी भखरूआं मोड़, थाना दाउदनगर के रूप में की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...