औरंगाबाद, जनवरी 29 -- दाउदनगर शहर के बाजार चौक बाजार के पास बुधवार की रात अगलगी की घटना में तीन दुकानों जलकर खाक हो गए। अगलगी की इस घटना से दुकानदारों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस घटना में दो दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया, जबकि एक ब्यूटी पार्लर को भी क्षति पहुंची है। पीड़ित दुकानदारों ने अज्ञात असामाजिक तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया है और दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दुकानदारों को घटना की जानकारी रात्रि लगभग 12:50 बजे मिली। अगलगी की इस घटना में केसरी गारमेंट्स और पंकज फुटवियर पूरी तरह जलकर राख हो गए। केसरी गारमेंट्स मौलाबाग निवासी राजेश कुमार की है। राजेश कुमार ने बताया कि उनकी दुकान में रखे लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के रेडीमेड, सूती एवं ऊनी कपड़े, 45 हजार रुपये नकद तथा बैंक, मकान और जम...