औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- करीब दो लाख की संपत्ति गायब दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र में वार्ड संख्या 11 स्थित कांदुराम की गड़ही इलाके में अज्ञात चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाते हुए करीब दो लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार शत्रुघ्न चंद्रवंशी घर में ताला बंद कर एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बक्सा तोड़कर उसमें रखे लगभग 40 हजार रुपए नगद के साथ सोना-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- टेहटा में बंद घर से छह लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी पास के ही एक अन्य बंद घर में भी चोरों ने हाथ साफ किया। गृहस्वामी संध्या देवी के अनुसार उनके घर से करीब 40 हजार रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.