औरंगाबाद, मई 19 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र में भुइयां बीघा गांव के समीप मंगलवार की देर शाम बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दाउदनगर थाना के केसरारी गांव निवासी इंद्रदेव सिंह के 50 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गई है। अपराधियों ने कुंदन को सिर में एक गोली मारी, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंदन कुमार जरूरी काम से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे। कुंदन कुमार को लक्ष्य कर चलाई गई गोली उनके सिर में लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- दीपक हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज, एक नामजद समेत दो पर केस स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए दाउदनगर के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना के...