औरंगाबाद, दिसम्बर 2 -- दाउदनगर शहर के दुर्गा पथ स्थित एक कपड़ा दुकान के गोदाम में भीषण अगलगी की घटना सामने आई, जिसमें लगभग एक करोड़ की संपत्ति के जलकर नष्ट होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार बजाजा रोड निवासी कपड़ा दुकानदार गुप्तेश्वर प्रसाद के वार्ड संख्या 13 स्थित गोदाम में देर रात करीब 11:30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना की पुलिस और अग्निशमालय, दाउदनगर की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद, रफीगंज, दाउदनगर और ओबरा से अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने लगभग 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान में शॉर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.