औरंगाबाद, दिसम्बर 25 -- दाउदनगर महोत्सव के आयोजन को लेकर नगर परिषद कार्यालय के सभा कक्ष में महोत्सव समिति के सदस्यों एवं नगर परिषद के वार्ड पार्षदों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह ने की। बैठक में महोत्सव समिति के सचिव प्रह्लाद प्रसाद गुप्ता ने प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि दाउदनगर महोत्सव की शुरुआत भव्य शोभा यात्रा से की जाएगी। प्रखंड कार्यालय मैदान में आयोजित होने वाले महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, परिचर्चा, कवि सम्मेलन सहित कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही रंगोली, पेंटिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। दाउदनगर के इतिहास और वर्तमान पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के निर्माण की जानकारी भी बैठक में द...