दाउदनगर को हरा किशोर क्लब चरपोखरी फाइनल में
आरा, अप्रैल 11 -- चरपोखरी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में किशोर क्लब चारपोखरी की ओर से आयोजित सद्भावना कप फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच शनिवार को फुटबॉल टीम दाउदनगर और किशोर क्लब चरपोखरी के बीच खेला गया। इसमें किशोर क्लब चरपोखरी ने दाउदनगर को हरा कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच का उद्घाटन समाजसेवी कन्हैया प्रसाद और सियाडीह मुखिया लालमुक्ति पासवान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद गेंद को किक मार कर किया। मौके पर किशोर क्लब के संचालन पूर्व मुखिया विजय बहादुर सिंह, मुकुंदपुर मुखिया प्रवीण कुमार उर्फ राजू जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मैच में रेफरी की भूमिका में विक्की सिंह और लाइन मैन अमरजीत सिंह व गोविंद सिंह रहे। फुटबॉल मैच देखने के लिए आस-पड़ोस के गांव से दर्जनों दर्शक और फुटबॉल प्रेमी मौजूद रहे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.