औरंगाबाद, मार्च 31 -- दाउदनगर अनुमंडल स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पहले लखन मोड़ स्थित सभागार में दाउदनगर अनुमंडल के विकास की संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी का उद्घाटन ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र, एसडीओ अमित राजन, डॉ महेंद्र शर्मा, रंगकर्मी ब्रजेश कुमार तथा शिक्षाविद् सुरेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया। 35वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर दाउदनगर के विकास की संभावनाओं एवं चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने दाउदनगर की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं सामाजिक विरासत को रेखांकित करते हुए इसके समग्र विकास की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि दाउदनगर सांस्कृतिक रूप से समृद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.