रामपुर, मई 7 -- रामपुर। शासन के सख्त निर्देशों और यातायात सुधार के तमाम दावों के बावजूद जिले की सड़कों पर हालात जस के तस बने हुए हैं। रोडवेज बसों से लंबी दूरी के यात्रियों को भले ही कुछ राहत मिल रही हो, लेकिन जिले के भीतर गांव-कस्बों तक पहुंचने का सफर आज भी डग्गामार वाहनों के भरोसे है। जान दांव पर लगी हुई है, लेकिन सफर की मजबूरी में सुरक्षा के अरमान सिमट जाते हैं। केमरी, धमोरा, मिलक, शाहबाद, स्वार और टांडा जैसे प्रमुख मार्गों पर ऑटो,मैजिक और ईको वैनों का वर्चस्व है, जहां नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। क्षमता से अधिक सवारियां, मनमाना किराया और कई जगह बिना फिटनेस व परमिट के वाहन दौड़ रहे हैं। मगर बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जब्तीकरण के निर्देश आने के बाद एक उम्...